Print this page

उरला IHSDP कॉलोनी के निवासियों ने अव्यवस्था व टेक्स वसूली का किया विरोध कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

उरला IHSDP कॉलोनी के निवासियों ने अव्यवस्था व टेक्स वसूली का किया विरोध कलेक्टर को सौपा ज्ञापन  उरला IHSDP कॉलोनी के निवासियों ने अव्यवस्था व टेक्स वसूली का किया विरोध कलेक्टर को सौपा ज्ञापन SHOURYAPATH NEWS
  • Ad Content 1

वार्ड पार्षद उषा ठाकुर के नेतृत्तव में अटल आवास निवासियों का विरोध प्रदर्शन
सफाई के नाम पर रकम की मांग करते है स्वक्षता कर्मचारी : उषा ठाकुर

  दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम अंतर्गत आने वाली उरला IHSDP कॉलोनी के रहवासियों ने आज दुर्ग नगर निगम पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया . समस्त कॉलोनी वासी पिछले 14 वर्षों से कॉलोनी में निवास रहते हैं जहां पर निगम द्वारा दिए जाने वाली मूलभूत सुविधाएं न के बराबर है.निगम प्रशासन द्वारा ना तो यहां साफ सफाई की व्यवस्था का ध्यान रखा जाता है ना ही बिजली की व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती है. इन रहवासियों के आवास भी इतने जर्जर अवस्था में है की बारिश के दिनों में कभी भी गिर जाने का डर बना रहता है.परंतु निगम प्रशासन द्वारा इस और ध्यान न देकर अभी वर्तमान में इन कॉलोनी वासियों से टैक्स के नाम पर एक बड़ी राशि की मांग की जा रही है और निगम द्वारा कहा गया है कि अगर तीन दिनों के अंदर टैक्स ना पटाया गया तो घर खाली कर दिया जाएगा.
  जिसके विरोध में आज समस्त कॉलोनी वासी पार्षद उषा ठाकुर के नेतृत्तव में एकत्रित होकर दुर्ग नगर निगम पहुंचे और आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया और मांग की गई कि जब इन्हें मूलभूत सुविधा ही नहीं प्रदान की जाती तो इसे टैक्स न वसूला जाए। महिलाओं के साथ बड़ी ताताद में पहुंचे निवासियों ने दुर्ग निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपने के पश्चात जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौपने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे . जहा तहसीलदार दुर्ग ने निवासियों से ज्ञापन लिया और जरुरी कार्यवाही का आश्वासन दिया .

  वार्ड पार्षद उषा ठाकुर ( नगर पालिक निगम दुर्ग )
   सफाई के नाम पर लिया जा रहा है रिश्वत ...
अव्यवस्थाओ की मार से दो चार हो रहे उरला निवासियों ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से चर्चा के दौरान निगम कर्मचारियों पर सफाई के नाम रकम लेने का आरोप भी लगाया . निवासियों ने मिडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हर ब्लाक के टैंक की सफाई के निलये निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त राशि की मांग की जाति है . मजदूरी कर बमुश्किल जीवन यापन करने वाले गरीब परिवार से आते है ऐसे में अतिरिक्त रकम देना बहुत मुश्किल है , पैसा नहीं देने पर सफाई नहीं करने की बात होती है . निवासियों के आरोप से एक बार फिर निगम के भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है अब देखना यह है कि मामले पर आयुक्त अग्रवाल कितना संज्ञान लेते है .

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ