दुर्ग / शौर्यपथ / राजीव नगर वार्ड में नया तालाब से दुर्गा मंच तक 7.50 लाख की लागत का सीमेंटीकरण सड़क निर्माण कार्य का आदेश लेने के बाद आज तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है। इससे नगर पालिक निगम दुर्ग की छबि धूमिल हुई है। कार्य में विलंब करने के कारण इस संबंध में मे0 गीता बिल्डर्स ठेकेदार को लोक कर्म विभाग से सूचना नोटिस देने के बाद भी कार्य की शुरुआत नहीं किया गया है। इसे देखते हुये निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा मे0 गीता बिल्डर्स को ब्लेक लिस्टेट घोषित करते हुये उसे नगर निगम की अन्य विकास निर्माण कार्यो के निविदा में भाग लेने से वंचित कर दिया गया। साथ ही निविदा के समय जमा की गई अमानत राशि को राजसात कर लिया गया ।
उल्लेखनीय है कि राजीव नगर वार्ड पार्षद और वार्ड निवासियों की मांग पर महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार नया तालाब से दुर्गा मंच तक 7.50 लाख की लागत से सीमेंट सड़क निर्माण करने निविदा आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्य के लिए मे0 गीता बिल्डर्स को 31 दिसंबर 2020 को उक्त कार्य करने कार्य आदेश जारी किया गया था ।