Print this page

जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र की पहल से सेक्टर 7 में हो रहा करोड़ों का विकास कार्य

  • devendra yadav birth day

भिलाई / शौर्यपथ / महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं। करोड़ों रूपए की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और सड़कों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाने कार्य किया जा रहा है।
सेक्टर 7 में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। सीमेंटी करण कार्य भी किया जा रहा है। वार्ड पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि जनता की मांग पर महापौर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने करोड़ों के विकास कार्य की घोषण कर भूमि पूजन किया था। इसी कड़ी में भूमि पूजन के बाद अब विकास कार्य भी शुरू कर दिया गया है। पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि उनके वार्ड में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का काम चल रहा है। एवेन्यू एएबीए सड़क नंबर 33 और सड़क नंबर 31, 31 बी और सड़क नंबर 31 में पेवर ब्लॉक लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा पेव ब्लॉक लगाने का काम सड़क 37,38,39 और 40 मुख्य मार्गों में लगाया है। कई जगह पेवर ब्लाक लगा दिया गया है और कई जगह काम चल रहा है। इसके अलावा पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि सेक्टर 7 के सड़क नंबर 21 से 25 और सड़क 26 से 28 की सड़कों पर भी पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा।
इसके अलावा मार्केट के चारों ओर सड़क 30ए और 30 ए और बी में भी लगाया जाएगा।
50 लाख की लागत से सीमेंटीकरण
पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि उनके वार्ड में कई विकास कार्य चल रहे हैं। सड़क में पेवर ब्लॉक लगाने के साथ ही करीब 50 से 60 लाख की लागत से सीमेंटीकरण कार्य भी किया जा रहा है। यह कार्य भूमिपूजन भी महापौर देवेंद्र यादव ने किया था। सभी विकास कार्य तेजी सेे चल रहे हैं। इससे वार्डों की रौनकता बढ़ गई है। चारों ओर साफ सुथरी सड़कें हैं। इससे लोगों को बारिश के दिनों में गलियों में जो कीचड़ होता है। उस कीचड़ से निजात मिलेगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ