Print this page

आयुक्त निकले व्यवस्था देखने ,गंभीर रूप से बीमार महिला का ईलाज करने एम.एम.यू. टीम पहुंची घर

  • rounak group

रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम के अंतिम छोर में जीवन यापन करने वाली महिला के गंभीर होने और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की टीम घर पहुंचकर उपचार करने की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे नेवई क्षेत्र पहुंचे। उन्होने हेल्थ टीम के सदस्यों से महिला का हाल-चाल पूछा। आयुक्त ने पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होते तक बीमार महिला का उपचार करने निर्देश दिए।
नेवई भाठा उड़िया बस्ती निवासी सौभाग्यवती पति बिरेन्द्र (64) शुगर व ब्लड पे्रशर बढ़ने से गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। वह एक छोटे से कमरे में खाट पर पड़ी थी। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत कार्य करने वाली टीम को इसकी जानकारी मिलते ही उसे व्हील चेयर पर बिठाकर कमरे से बाहर निकाला और उपचार शुरू किया। बाद में आयुक्त नेवई भाठा पहुंचे और वस्तु स्थिति को जानने के बाद महिला को विशेष ध्यान देते उपचार के निर्देश दिए।
पोल्ट्री फार्म संचालक को दी मोहलत
वार्ड 32 नेवई भाठा का भ्रमण करते आयुक्त पोल्ट्री फार्म पहुंचे। इस दौरान आयुक्त ने पोल्ट्री फार्म संचालक अशोक जेना से जमीन व पोल्ट्री फार्म संचालित करने संबंधी दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नही होने पर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने और पोल्ट्री फार्म अन्यत्र संचालित करने निर्देश दिए। आयुक्त ने मुर्गियों को देखने के बाद कारोबार अन्य जगह शिफ्ट करने 2 माह की मोहलत दी।
प्राइवेट स्कूल संचालकों को भी नोटिस
स्लम बस्ती की आड़ में शिक्षा का कारोबार करने वालों पर निगम नजर रख रहा है। दरअसल नेवई भाठा में निरीक्षण के दौरान 3 ऐसे शैक्षणिक संस्थान मिले जिसके निर्माण संबंधी रिकार्ड निगम में है ही नही। आयुक्त के भ्रमण के दौरान स्कूल बंद मिले। आयुक्त ने स्कूल की आड़ में जमीन अतिक्रमण तो नही किया गया है इसके लिए जांच के निर्देश दिए है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ