Print this page

वित्त विभाग समिति ने निगम बजट पर किया मंथन

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग समिति की बैठक प्रभारी दीपक साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे । उन्होनें बताया महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशा व मार्गदर्शन में बजट प्रस्तुत किया जाना है । जिसमें विकास के अंतर्गत अनेक प्रावधान किया गया है। वार्डो में निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए आपकी सोच और अपेक्षा के तहत् बजट में सुझावों को शामिल किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया है निगम का बजट विकास परख हो, आम जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति के अनुरुप हो । अध्यक्ष वित्त प्रभारी द्वारा निगम बजट की आय-व्यय के अनेक बिन्दुओं पर सदस्यों से विस्तार से चर्चा की । तथा उसे एमआईसी में भेजे जाने का निर्णय लिया गया । बैठक में श्रीमती गायत्री साहू, भास्कर कुण्डले, चंद्रशेखर चंद्राकर, श्रीमती इंद्राणी कुलेश्वर साहू, अमित देवांगन, बिजेन्द्र भारद्वाज, के अलावा लेखा अधिकारी आर0के0 बोरकर, सहा0 राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा उपस्थित थे । 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ