Print this page

मुख्यमंत्री ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

  • doing of business

रायपुर/ शौर्यपथ /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर नमन किया है। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की लेकिन महात्मा गांधी के आह्वान पर वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ, कर्मठ नेता और स्वाधीनता संग्राम के सच्चे सेनानी थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ