Print this page

स्वास्थ्य मंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट और सक्शन युक्त मशीन के लिए की घोषणा

  • devendra yadav birth day

दुर्ग  / शौर्य पथ / स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज सरपंच और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अंतर्गत आयोजित स्वच्छता संवाद का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाना एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त ग्राम बनाने हेतु संकल्पित करना है। मंत्री द्वारा जिला दुर्ग में किये गये कार्यों की सराहना की गई। मंत्री द्वारा भारत के प्रथम ग्रामीण फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट, ग्राम पंचायत पतोरा जनपद पंचायत पाटन हेतु 12 लाख की सक्शन मशीन युक्त वाहन उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की गई इसके साथ-साथ उन्होंने ग्राम पंचायत रिसामा, जनपद पंचायत दुर्ग में 16 लाख की सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन युनिट लगाये जाने की घोषणा की।

  वर्चुअल कार्यक्रम में  एस आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग,  गोपेश साहू पंच ग्राम पंचायत पतोरा, श्रीमती गीता महानंद सरपंच ग्राम पंचायत रिसामा,  वामन कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत पाउवारा,  अशोक साहू सरपंच ग्राम पंचायत तर्रीघाट,  जितेन्द्र कुमार वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत नंदवाय उपस्थित थे। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ