Print this page

राज्य में 11 हजार 450 हेक्टेयर में हो चुकी दलहन फसलों की बुआई..

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

रबी सीजन 2021-22 में दलहन फसलों की बोनी का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। अब तक 11 हजार 450 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न प्रकार की दलहन फसलों की बोनी हो चुका है। इस साल राज्य में 8 लाख 20 हजार हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोनी का लक्ष्य है, जो गत वर्ष राज्य में 7 लाख 52 हजार हेक्टेयर में हुई दलहन फसलों की खेती की तुलना में 68 हजार हेक्टेयर अधिक है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल रबी सीजन में चना की बोनी 4 लाख हेक्टेयर में, मटर की 55 हजार हेक्टेयर, मसूर की 40 हजार हेक्टेयर, मूंग की 35 हजार, उड़द की 30 हजार, तिवडा की 2 लाख 30 हजार तथ कुल्थी की 30 हजार हेक्टेयर मे बुआई का लक्ष्य है। इसके विरूद्ध अब तक चना, मटर, मसूर, तिवडा, कुल्थी एवं अन्य दलहन की फसलों की 11 हजार 450 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ