रायपुर /शौर्यपथ/
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मंगलवार 9 नवम्बर को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे दुर्ग जिले के रावण बाजार जामुल पहुचेंगे और वे वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात् मंत्री गुरू रूद्रकुमार रायपुर के लिए रवाना होंगे।