Print this page

चिटफंड कंपनी में डूबी जमा पूंजी मिलने से गिरधारी के जीवन में आई उम्मीद की रोशनी: सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास

  • doing of business

मुख्यमंत्री की पहल पर 2 लाख रूपए हुए वापस, दिया धन्यवाद

रायपुर /शौर्यपथ/ 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के पहल पर राजनांदगांव के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम टप्पा कोलिहापुरी के  गिरधारी लाल साहू के जीवन में उम्मीद की रोशनी जागी है।  गिरधारी ने राज्य सरकार के प्रति विश्वास जताते हुए बताया कि वे चिटफंड कंपनी याल्स्को में खेत बेचकर 5 लाख रूपए लगाई थी। चिटफंड कंपनी याल्स्को में उनके रिश्तेदार कार्य करते थे। उन्होंने - गिरधारी को इस कंपनी में राशि निवेश करने की स्कीम बतायी थी।  गिरधारी ने बताया कि अपने रिश्तेदार की बातों में आकर तथा अधिक ब्याज के लालच में उन्होंने इतनी बड़ी राशि इस धोखाधड़ी में गवां दी थी। आर्थिक नुकसान होने से मानसिक रूप से काफी परेशान रहे और इस आर्थिक क्षति से उबरने के लिए वे रायपुर स्थित एक दाल मील में कार्य करने मजबूर थे।  गिरधारी ने कहा कि जीवन भर की जमा पूंजी के डूबने से आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत नुकसान हुआ, वहीं हमने यह राशि मिलने की आशा छोड़ दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर पहले 50 हजार रूपए की राशि फिर उसके बाद 1 लाख 50 हजार रूपए की राशि अब तक कुल 2 लाख रूपए वापस हो गए हैं।  गिरधानी मुख्यमंत्री को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह राशि मिलने पर राहत महसूस कर रहे है। मुख्यमंत्री की पहल पर डुबी हुई यह राशि मिलने पर श्री गिरधारी की पत्नी  शारदा एवं उनके परिवार काफी खुश हैं।

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ