Print this page

गृह मंत्री साहू सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक पठन

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ /

साविधान दिवस के अवसर पर आज सवेरे 11 बजे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। गृह मंत्री साहू ने अपने निवास कार्यालय में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विशेष सहायक कैलाश वर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  दिव्या वैष्णव, निज सहायक डी के साहू सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।

 

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ