Print this page

तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके आए पार्षद नायक की समस्याओं से राज्यपाल हुई अवगत

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ/

राज्यपाल  अनुसुईया उइके ने जगदलपुर नगर निगम के पार्षद  धनसिंह नायक से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। श्री धनसिंह विकास संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर जगदलपुर से तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर पहुंचे थे और राज्यपाल से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने इसके लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय नहीं लिया था। जब राज्यपाल को इस बात की जानकारी मिली कि वे तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर आए तो उन्होंने  धन सिंह को राजभवन के अंदर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनीं।  धन सिंह ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 29 November 2021 16:55
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ