Print this page

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
      मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आया लोहड़ी का त्यौहार नई फसल के स्वागत और प्रकृति का आभार जताने का पर्व है। उमंग और उत्साह से भरा यह लोहड़ी का पर्व सभी लोगों के जीवन में सौहार्द, खुशहाली और सुखद परिवर्तन लेकर आए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ