Print this page

राजभवन पहुंच राज्यपाल से दया ने की मुलाकात, भोले बाबा की बारात में शामिल होने दिया न्यौता

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल अनुसुइया उइके भिलाई आ सकती हैं। वे भिलाई में निकलने वाली भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए आ सकती हैं। इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह को आश्वासन देते हुए हामी दी है। आज दया सिंह ने राजभवन जाकर अनुसुइया उइके को आमंत्रण कार्ड भेंट किया। इस आमंत्रण कार्ड को देख राज्यपाल ने कहा कि, वे पूरी कोशिश करेंगी। भोले की बाबा की बारात में शामिल होने के लिए पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए दया सिंह को शुभकामनाएं दी। वहीं दया ने इस आयोजन से संबंधित जरूरी जानकारी के बारे में बताया। यह भी बताया कि 13 वर्षों से भोले बाबा की बारात निकाली जा रही है। हर साल कार्यक्रम को भव्यता मिल रही है। इस साल भी आयोजन भव्य होगा। इसके लिए आयोजन समिति से लेकर पदाधिकारियों को अन्य जरूरी जिम्मेदारी दी गई है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ