Print this page

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीयों ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाज में अंधविश्वास की जड़ें दिखाई पड़ती हैं। इसे दूर करने के लिए परिष्कृत सोच उत्पन्न करना जरूरी है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार और तरक्की के साथ विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच की ओर ले जाता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ