Print this page

मुख्यमंत्री बघेल ने शोक संतप्त आलोक चंद्राकर और उनके परिजनों को बंधाया ढांढस

  • doing of business

 महासमुंद/ शौर्यपथ /  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के प्रवास के दौरान पूर्व जि़ला कांग्रेस अध्यक्ष आलोक चंद्राकर के घर पहुंच कर उनके सुपुत्र लक्ष्य चंद्राकर के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री बघेल ने लक्ष्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आलोक चंद्राकर और उनके शोकसंतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी मुख्यमंत्री के साथ थे। गौरतलब है कि होली के दिन बरोंडाबाजार तालाब में नहाते समय तीन नवयुवक डूब गए थे, जिनमें लक्ष्य चंद्राकर भी थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ