Print this page

नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा:सीएम साय

नक्सलियों को मासूम बच्चो के मौत की कीमत चुकानी होगी : सीएम साय
सार्वजनिक जीवन में सुशील कुमार मोदी का अंतिम संदेश
रायपुर / शौर्यपथ /

   बीजापुर जिले के बड़े बोडग़ा गांव के एक खेत में नक्सलियों के लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से गांव के दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नक्सलियों के लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से गांव के दो बच्चों की देहावसान होने की दु:खद सूचना प्राप्त हो रही है।
 उन्होंने कहा आगे लिखा कि ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की कीमत अवश्य चुकानी होगी।
  भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार बसे बोडग़ा गांव के ओड़सापारा में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्राम बोडग़ा निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम उम्र लगभग 13 एवं बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम उम्र लगभग 11 की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भैरमगढ़ थाना द्वारा गांव वालों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुशील कुमार मोदी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई शोक संवेदना
 बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मृतात्मा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर लिखा कि 'बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य  सुशील कुमार मोदी के देवलोकगमन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
 सार्वजनिक जीवन में अंतिम संदेश
   सुशील कुमार मोदी ने 03 अप्रैल को सार्वजनिक जीवन के लिए अंतिम संदेश दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- "पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।" यह लिखने के बाद जब सुशील मोदी बिहार आए तो एयरपोर्ट पर उनकी हालत देखते ही समर्थकों को झटका लगा था। उनका शरीर अचानक गिर गया था। इसके बाद उनके आवास पर भाजपा के कई दिग्गज मिलने के लिए पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तस्वीर लेने से मना कर दिया था।
10 छात्रों को देंगे 2-2 लाख रुपये,
कैबिनेट ने दी जानकारी
  छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। ऐसे में इन दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस चुनावी लहर के बीच छत्तीसगढ़ बोर्ड को 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट घोषित हुए। कुछ दिनों पहले ही सीएम साय ने बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से वीडियो कॉल पर बात की थी। वहीं अब प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आचार सहिता के बावाजूद सीएम हाउस में 2-2 लाख रुपये का चेक 10 बच्चों के बीच वितरण करेंगे।
आत्मानंद स्कूल मामले पर क्या बोले मंत्री
  इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन आत्मानंद स्कूल को पीएमश्री में शामिल करने पर कहा कि भाजपा की सरकार किसी का नाम चेंज नहीं कर रही है। उसमें नाम जोड़ा जा रहा है आत्मानंद नाम को हटाया नहीं जा रहा है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री किसी भी तरह से दुर्भावना नहीं रखते सीधे-साधे सज्जन व्यक्ति है। आदिवासी वर्ग से आते हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। जिस प्रकार से हमारे प्रधानमंत्री का नारा है।
नक्सलियों  के आत्म समर्पण पर सीएम साय ने कही यह बात
  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में  30 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हर्ष जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया ङ्ग पर पोस्ट किया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि माओवादी की विचारधारा से क्षुब्ध होकर और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर के 30 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इसमें से कई इनामी भी रहे हैं। माओवाद के काले साए से रक्षा के लिए हमारी सरकार हर संभव और हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है।
 बता दें कि आज बीजापुर में करीब 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया  हैं। सभी नक्सली पीडिया इलाके में सक्रिय बताए जा रहे थे। नक्सलियों ने एसपी, सीआरपीएफ और डीआईजी जैसे वरिष्ठ पुलिस अफसरों के सामने नक्सलवाद का रास्ता छोडऩे और समाज के मुख्यधारा से जुडऩे अपर अपनी सहमति जताई हैं। पुलिस के मुताबिक़, सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार के आत्मसमर्पण नीति के तहत सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ