Print this page

जिला भाजपा अध्यक्ष व अधिकारियों पर गैंग रेप के मामले पर गृह मंत्री जवाब दे : नवीन गुप्ता

  रायपुर /शौर्यपथ /समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि, जब से विष्णु देव साय की सरकार सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के ऊपर अपराध बढ़ गए हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष ही बलात्कार कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बहुत खराब हो गया है, ग्राम सरसीवा, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निवासी महिला के साथ 19 /4/24 को दोपहर के 2:00 बजे उनके पति की नौकरी से निकाले जाने की सूचना पाकर हाथ-पाव जोड़ने निवेदन करने सरसीवा सोसाइटी गई महिला के साथ समिति प्रबंधक मोतीलाल प्रधान एवं माखनसिंह कंवर, बलौदाबाजार वाले प्रतीक प्रधान, बिलाईगढ़ निवासी जो मतदाता जागरूकता अभियान पवनी  से आया हुआ था। ऐसा पीड़िता द्वारा बताया गया। और सरसीवा के स्थानीय का बड़ा नेता मिलकर मुझे धमकी दिए ऐसा कहना है, कि तुम हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाओ नहीं तो तुम्हारे पति को नौकरी से निकाल देंगे, बोले और सामने में कार्यवाही रजिस्टर में सफेदा लगा दिये। मैंने मना किया ऐसा मत करो तो उन्होंने मुझे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। और जबरन बारी-बारी से चारों लोग महिला के साथ बलात्कार किया। उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। और पीड़िता के घर जाके जान से मारने की धमकी दी जाती है। और वीडियो बनाके  रखे हैं। और ब्लैकमेल करते थे। थाना टी आई को सस्पेंड किया जाए, एसपी को सस्पेंड एवं कलेक्टर को तत्काल हटाया जाए। अगर थोड़ी सी भी इंसानियत है।  तो गृह मंत्री विजय शर्मा अपने पद से इस्तीफा दे। और दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ