Print this page

“छत्तीसगढ़ की धरती धन्य हुई — प्रधानमंत्री मोदी के संग नए विधानसभा भवन के लोकार्पण के पल ने भरा हर हृदय गर्व और आनंद से”: उपमुख्यमंत्री साव

  • doing of business

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा — यह क्षण केवल भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा का सम्मान है; नई शुरुआत के इस उल्लास में पूरा प्रदेश झूम उठा।

रायपुर। शौर्यपथ। 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आगमन प्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण बन गया। प्रधानमंत्री ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण कर राज्य की नई पहचान और विकास की यात्रा को साकार किया। इस ऐतिहासिक पल में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सान्निध्य में यह क्षण छत्तीसगढ़ की मर्यादा और आत्मगौरव का प्रतीक है। उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का अविस्मरणीय अध्याय बताते हुए कहा कि यह केवल पत्थरों का नहीं, जन-आकांक्षाओं का मंदिर है, जहाँ से छत्तीसगढ़ की नई दिशा तय होगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ