Print this page

रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

  • doing of business

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7-8 अक्टूबर को आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे अध्यक्षता
रायपुर / शौर्यपथ। प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में होगा।

रोजगार मेले का मुख्य कार्यक्रम 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री राम विचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओ.पी. चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

योग्यता और कौशल के अनुरूप मिलेगा नियोजन का अवसर

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रतिष्ठानों में उपलब्ध निजी क्षेत्र के रोजगार अवसरों की जानकारी मिलेगी। साथ ही उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और क्षमता के अनुरूप नियोजन का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री राजेश मूणत, श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू एवं श्री इंद्र कुमार साहू सहित रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल की भी उपस्थिति रहेगी।

रोजगार विभाग ने प्रदेश के युवाओं से राज्य स्तरीय रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ