Print this page

54वीं बार रक्तदान कर चुके रक्तवीर ऋषि अग्रवाल ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

  • doing of business

जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के साथ निजी बचत से भी करते हैं मानव सेवा, राज्यपाल ने सेवाभाव की सराहना की

रायपुर, 17 नवंबर। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन बचाने और समाजसेवा की मिसाल पेश कर रहे रक्तवीर ऋषि अग्रवाल ने मंगलवार को राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रक्तदान एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे अपने सेवाभावी प्रयासों की जानकारी दी।

ऋषि अग्रवाल ने बताया कि वे नियमित रूप से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करते हैं। इसके अलावा अपनी व्यक्तिगत बचत से भी जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता करते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने इस वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 54वीं बार रक्तदान किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ