Print this page

मुख्यमंत्री बघेल 12 फरवरी को मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

  • rounak group

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे मैनपाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री  अपरान्ह 3.05 बजे से 4.15 बजे तक वहां मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे अपरान्ह 4.20 बजे मैनपाट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ