Print this page

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला के निधन पर किया शोक व्यक्त

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद श्रीमती करूणा शुक्ला के कोरोना से निधन पर अपनी गहन संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करे। राज्यपाल ने अपने सन्देश में कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यन्त ही दुखद है। श्रीमती करूणा शुक्ला एक उच्चकोटि की समाज सेवक, जनप्रतिनिधि और गरीबों के दुख दर्द को समझने वाली संवेदनशील महिला थीं। उनके दुखद निधन से प्रदेश ने अच्छा जन प्रतिनिधि खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ