Print this page

शवों को निकालने के लिए खुदाई की मशीनों को लगाया गया

  • rounak group

    नई दिल्ली /शौर्यपथ  /मणिपुर के नोनी जिले में एक नदी से शवों को निकालने के लिए खुदाई की मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जहां  टेरिटोरियल आर्मी  के जवानों सहित कई लोगों के भूस्खलन से हुए हादसे के चलते दबे होने की आशंका है. बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण स्थल के पास 107  टेरिटोरियल आर्मी  (टीए) शिविर में हुए बड़े भूस्खलन में पहले ही दो जवानों सहित 10 लोगों की जान जा चुकी है. कई अन्य जवानों सहित अभी भी कम से कम 55 लोगों लापता हैं, जिनके ईजाई नदी के आसपास दबे होने की आशंका है. अधिकारियों ने शवों को बाहर निकालने के लिए नदी के दुर्गम बहाव वाले इलाके में खुदाई करने वाली मशीनों को तैनात किया है.
भारतीय सेना, असम राइफल्स और टेरिटोरियल आर्मी के अलावा केंद्रीय और राज्य आपदा बलों द्वारा घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.  टेरिटोरियल आर्मी जिरीबाम जिले से राज्य की राजधानी इम्फाल तक बनने वाली रेलवे लाइन को सुरक्षा प्रदान करती है. मलबे में दबे कर्मियों का पता लगाने के लिए खोज जारी है और खोजी कुत्ते भी इस भी इस काम में लगाए गए हैं.
अभी तक टेरिटोरियल आर्मी के 13 जवानों और पांच नागरिकों को बचाया गया है.लापता कर्मियों की तलाश आज भी पूरे दिन जारी रहेगी. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मरने वालों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ