July 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इटली ने नहीं तोड़ा व्यापारिक रिश्ता, 2029 तक 20 बिलियन यूरो व्यापार का लक्ष्य

    • rounak group

    इटली ने नहीं तोड़ा व्यापारिक रिश्ता, 2029 तक 20 बिलियन यूरो व्यापार का लक्ष्य

    भारत-इटली साझेदारी और मजबूत, लेकिन घटा भारत का व्यापारिक मुनाफा

    नई दिल्ली। भारत और इटली के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति के बीच स्पष्ट हुआ है कि इटली ने भारत के साथ अपना व्यापार समाप्त नहीं किया है। इसके विपरीत, दोनों देशों ने वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

    वर्तमान में भारत और इटली के बीच वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार 14.25 बिलियन यूरो से अधिक है। हालांकि, व्यापारिक आंकड़ों में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह देखने को मिला है कि भारत का व्यापार अधिशेष (मुनाफा) पिछले कुछ वर्षों में घटा है। वर्ष 2019 में जहां भारत को इटली के साथ व्यापार में लगभग 5 बिलियन डॉलर का लाभ होता था, वहीं यह अब घटकर करीब 2 बिलियन डॉलर रह गया है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका प्रमुख कारण इटली से भारत के आयात में लगातार बढ़ोतरी है।

    दोनों देशों ने हाल ही में ‘इंडिया-इटली जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029’ के तहत आर्थिक, औद्योगिक, तकनीकी और निवेश सहयोग को नई गति देने पर सहमति जताई है। इससे स्पष्ट है कि भारत और इटली के संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision