Print this page

जम्मू के रियासी में ग्रामीणों ने लश्कर के दो आतंकियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

  • rounak group

नई दिल्ली/शौर्यपथ  /जम्मू के रियासी के टुकसन गांव में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा   के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आतंकियों में फजल अहमद डार बारामूला का है और तालिब हुसैन राजौरी का रहने वाला है. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है. उनके पास से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की गई है. जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने इन खूंखार आतंकियों को पकड़वाने के लिए गांव वालों को दो लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है.
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों, जिनमें एक ‘मोस्ट वांटेड' कमांडर भी शामिल था, को काबू में कर लिया और पुलिस को सौंप दिया.
पुलिस ने बताया कि राजौरी जिले का निवासी लश्कर कमांडर तालिब हुसैन और जिले में हाल में हुए आईईडी विस्फोटों के मास्टरमाइंड तथा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के आतंकवादी फैजल अहमद डार को तुकसन गांव में पकड़ लिया गया..

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने ग्रामीणों को उनकी बहादुरी के लिए दो लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ