Print this page

पंजाब में विवाह समारोह में गैस सिलेंडर फटने से तीन महिलाओं सहित चार की मौत

  • rounak group

   नई दिल्ली / शौर्यपथ /पंजाब  के फाजिल्का जिले के जलालाबाद इलाके में शनिवार को एक विवाह समारोह   दौरान गैस सिलेंडर फटने  से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. यह घटना विक्रमपुर गांव में हुई. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक लड़की शामिल है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार विस्फोट सिलेंडर के रेगुलेटर से रसोई गैस के रिसाव के कारण हुआ.
जलालाबाद के सर्किल आफीसर मस्सा सिंह ने कहा कि, "विक्रमपुर गांव में एक शादी में सिलेंडर फटने से तीन महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. एक सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव के कारण विस्फोट हुआ और बाद में आग लग गई. घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है."

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ