Print this page

बुर्के में आए किडनैपर्स, हॉस्पिटल से डॉक्टर को किया अगवा, बिटक्वाइन्स में मांगी 10 करोड़ की फिरौती

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके में अपराधियों ने एक डेंटल डॉक्टर को दिन दहाड़े अगवा कर लिया और रिहाई के बदले 10 करोड़ रुपये बिटक्वाइन्स के रूप में फिरौती की मांग की. इतना ही नहीं डॉक्टर का अपहरण भी नाटकीय अंदाज में हुआ. पांच अपहरणकर्ता बुर्के में आए थे. हैदराबाद से सटे रंगारेडी जिले के किस्मतपुर में डॉक्टर हुसैन एक डेंटल हॉस्पिटल में काम करते थे, वहीं से अपहरणकर्ताओं ने उन्हें अगवा कर लिया.
अपहरण के बाद डॉक्टर हुसैन को हैदराबाद ले जाया गया , जहां उन्हें अंधेरे कमरे में रखा गया. पुलिस के मुताबिक अपहरणकर्ता मराठी बोलते थे. बाद में उन अपहरणकर्ताओं ने डॉक्टर को चार अन्य लोगों को सौंप दिया जो बोलेरो में सवार थे. ये सभी बेंगलुरु या कर्नाटक के सटे इलाके शिमोगा जाने की बात कर रहे थे.
अपराधियों ने डॉक्टर हुसैन को इसलिए निशाना बनाया था क्योंकि हुसैन डेंटिस्ट के अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं. किस्मतपुर में उनकी भी प्रॉपर्टी है. एक कार की निशानदेही पर पुलिस ने उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल छुड़ाया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आंध्र प्रदेश क अनंतपुर में एक कार को चारों तरफ से घेर लिया. इस घटना में तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे जबकि एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. कार में डेंटिस्ट हुसैन के हाथ-पैर बंधे हालत में मिले.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ