Print this page

25 अक्टूबर को सामने आएगा 'सत्यमेव जयते 2' का ट्रेलर, जानें कब रिलीज होगी जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म

  • doing of business

          मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम   बीते लंबे वक्त से फिल्म 'सत्यमेव जयते'   के सीक्वल 'सत्यमेव जयते 2'   को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, इसके साथ ही साथ फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसकी भी जानकारी सामने आई है।
25 अक्टूबर को ट्रेलर रिलीज
      फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर मेकर्स ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। इस फिल्म की झलक देखने के लिए अब प्रशंसकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि निर्माताओं ने जानकारी दी है कि, फिल्म का ट्रेलर फिल्म के रिलीज के ठीक एक महीना पहले यानी 25 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
25 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
       वहीं जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2, 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  बता दें कि फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। बीते कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर जॉन के कई फोटोज शूटिंग सेट पर सामने आ चुके हैं, जिसके चलते इस फिल्म के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ