मनोरंजन/शौर्यपथ / अभिनेता व क्रिटिक कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर उनके ट्वीट्स चर्चा में रहते हैं। केआरके अपने ट्वीट्स में सेलेब्स और बॉलीवुड फिल्मों पर अक्सर तंज कसते हैं और कई बार ट्रोल भी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इस बार केआरके ने अक्षय कुमार की पत्नी व राइटर ट्विंकल खन्ना को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में केआरके ने ट्विंकल खन्ना को बूढ़ी औरत बताते हुए पूछा है कि वो पब्लिसिटी की इतनी भूखी क्यों हैं?
क्या है केआरके का ट्वीट
दरअसल केआरके ने कुछ देर पहले एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में केआरके ने ट्विंकल खन्ना के लेटेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीर को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'ट्विंकल खन्ना एक बूढ़ी औरत हैं और उन्होंने ये तस्वीर शेयर की है। अब अगर कोई भी कुछ कहेगा तो वो गलत हो जाएगा, लेकिन मेरा सवाल है कि ट्विंकल खन्ना को इसकी जरूरत क्या थी? पब्लिसिटी की इतनी भूखीं क्यों? ' केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रोल हो रहे हैं केआरके
बता दें कि इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां केआरके को ही ट्रोल किया जा रहा है तो दूसरी ओर उन्हें इस पोस्ट को सपोर्ट भी किया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्हें किसी की भी पर्सनल लाइफ में दखल देने का हक नहीं है और हर किसी की अपनी लाइफ है। वहीं कुछ ने लिखा है कि लोगों को उम्र के हिसाब से अपने रहन सहन का ख्याल रखना चाहिए।
क्या है ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
याद दिला दें कि बीते दिन ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पोस्ट किए थे। ट्विंकल ने अपने पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में वो अकेली दिख रही हैं, जबकि दूसरे में उनके साथ उनकी दोस्त मौजूद हैं। तस्वीर में ट्विंकल खन्ना एक पोस्ट बॉक्स के साथ पोज दे रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, 'पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताना और मिस्टर के का सरप्राइज ने आज के दिन को बेहतरीन बना दिया।'