Print this page

नेहा कक्कड़ पहुंची बिग बॉस के घर में, सलमान खान बोले- चट मंगनी पट शादी, सिंगर ने दिया ये रिप्लाई

  • rounak group

मनोरंजन / शौर्यपथ / सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को एक महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है। शादी और हनीमून के बाद नेहा कक्कड़ शूटिंग पर वापस लौटी हैं। इस समय वह सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह हाल ही में ‘बिग बॉस 14’ के घर में भी नजर आईं। वह अपने भाई टोनी कक्कड़ संग घर में आई थीं।
इस मौके पर नेहा ने बताया कि कैसे उन्हें ‘नेहू द व्याह’ के सेट पर रोहनप्रीत से प्यार हुआ। सलमान खान कहते हैं कि ये तो चट मंगनी पट शादी हुई। आपने ‘नेहू द व्याह’ गाना शादी का सॉन्ग सोचकर लिखा था या गाना लिखने के बाद आप शादी करेंगी ये सोचकर लिखा था। इसपर नेहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘रोहू’ को मैं गाने के सेट पर ही पहली बार मिली थी। मैंने गाना लिखा है, दिल से लिखा है। सोचा नहीं था कि यह गाना मेरी जिंदगी का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा। गाना गाने के बाद मैं रोहनप्रीत से मिली। रोहनप्रीत भी काफी अच्छे सिंगर हैं।
नेहा आगे कहती हैं कि मैं लाइफ में चीजों को लेकर काफी क्लियर हूं। अगर मैं कोई ड्रेस लेने भी जाती हूं तो बिना समय लगाए पसंद कर लेती हूं। रोहनप्रीत इतने अच्छे इंसान हैं कि उनसे मिलने के बाद मुझे लगा कि हां, मुझे इन्हीं से शादी करनी है। कोई भी लड़की उनकी दीवानी हो जाएगी, मैं भी उनकी दीवानी हो गई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ