Print this page

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेतृत्व के संकट से गुजर रही है - कांग्रेस

  • doing of business

रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा दरअसल छत्तीसगढ़ में नेतृत्व के संकट से गुजर रहीं है और इसके चलते भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश प्रभारियों की तमाम तरह की बयानबाजी सामने आ रहीं है। भाजपा विकास के मुद्दे 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी इससे विलक्षण बेतुकी और विचित्र बात और कुछ नहीं हो सकती। 2018 में 15 साल सरकार चलाने के बाद भाजपा ने विकास का मुद्दा नहीं बनाया था क्या? नहीं बनाया था तो क्यों नहीं बनाया था? छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के विकास के अर्थ को बखूबी समझ लिया है जान लिया है और खारिज भी कर दिया है।
डॉ. रमन सिंह पार्टी के चेहरा नहीं होंगे इस घोषणा से स्पष्ट है कि मार्गदर्शक मंडल में अडवाणी जी के साथ-साथ भाजपा छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने जा रही है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के भी भ्रम दूर हो जाये और जनता का भी भ्रम दूर हो जाये। इससे अच्छी बात और कुछ नहीं होगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ