Print this page

मुफ़्त राशन के वितरण को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री खाद्यान्न अन्न योजना के तहत आज दुर्ग भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष व भाटापारा श्री शिव रतन शर्मा  जी ने विषय विस्तार में रखा अपने प्रस्तुति में उन्होंने कहा की जो राशन अबंटित किया गया था उतना राशन वित्रित नहीं किया गया ।लगभग १५०० करोड़ के चावल का घोटाला है , ये लड़ाई हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे, विधानसभा में सम्बंधित मंत्री ने ये माना कि ५ किलो के हिसाब से आया है ।
  शर्मा ने आगे बताया की ग़रीबों का हक़ के लिए भाजपा ७/८ तारिक को राशन दुकानो में धरना देगी व लोगों को उनके हक़ के प्रति जागरुक करेगी , प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री श्रीमति उषा टावरी , पूर्व राज्यमंत्री रमशीला साहू , पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर , मंत्री मनोज मिश्रा , मीडिया प्रभारी के एस चौहान उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ