रायपुर । शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ भाजपा में केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान बिलासपुर के सांसद अरुण साहू के हाथों में दे दी है अभी तक छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान विष्णु देव साय के हाथों में थी बता दें कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भाजपा के पास वर्तमान स्थिति तक चुनावी मैदान में उतरने के लिए मजबूत संगठन होने के बावजूद भी कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आ रहा है वही संगठन में अंदरूनी खींचातानी अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
भाजपा का केंद्रीय संगठन आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है राजनीतिक चर्चा यह है कि विष्णु देव साय की निष्क्रियता के चलते केंद्रीय नेतृत्व भी काफी दिनों से प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की तरफ कई बार इशारा कर चुका है आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के कमान अरुण साहू को दे दी जारी पत्र के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है बता दें कि अरुण साह वर्तमान में बिलासपुर से सांसद हैं।