Print this page

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के लिए दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने जिला व मंडल में की प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी दिनों में भाजपा के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर होने हैं, जिसमें प्रथम कार्यक्रम लोकसभा प्रवास का है जबकि दूसरा कार्यक्रम आगामी 20 जनवरी 2023 को मोर आवास मोर अधिकार के मुद्दे पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन दुर्ग में होना है, जिले में दोनों कार्यक्रमों की तैयारी जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में की जा रही है।
   प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने बताया कि उक्त दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा जिला स्तर पर एवं मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए सुनिश्चित मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के संगठन प्रभारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
   जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए जिला प्रभारी के रूप में जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर एवं सहप्रभारी के रूप में जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार, जिला मंत्री मनोज मिश्रा तथा सोशल मीडिया प्रभारी राजा महोबिया को उत्तरदायित्व सौंपा है।
  मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने निम्नानुसार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है गंजपारा सदर मंडल  - डॉ. सुनील साहू, अशोक बाफना,चण्डी शीतला मंडल - रोहित राजपूत, अश्वनी टंडन,कसारीडीह बोरसी मंडल - मनोज अग्रवाल, संतोष कोसरे,सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल - विनायक ताम्रकार, अजय उमरे,अंजोरा मंडल - शिव चन्द्राकर, रजा खोखर,उतई मंडल     - अनुप गटागट, मुकेश बेलचंदन ,जेवरा सिरसा मंडल - संजय सिंह, के.के. खेलवार ,उत्तर पाटन मंडल - अजय तिवारी,  धनराज साहू ,दक्षिण पाटन मंडल- गजेन्द्र यादव, विनायक नातू ,मध्य पाटन मंडल - कांतीलाल बोथरा, मनोज शर्मा ,अहिवारा मंडल - राजेश ताम्रकार, दिलीप साहू दुर्ग ,बोरी लिटिया मंडल - चैनसुख भटटड़, अनुज साहू ,धमधा मंडल - देवेन्द्र सिंह चन्देल, काशीनाथ शर्मा .
   जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि  भाजपा प्रदेश संगठन ने लोकसभा स्तर पर वरिष्ठ नेताओं का प्रवास सुनिश्चित किया है, इसी कड़ी में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय नेताओं का प्रवास कार्यक्रम होना है। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की महती योजना "प्रधानमंत्री आवास योजना" के तहत प्रदेश के आवासविहीन लोगों को आवास बना कर दिया जाना था, जिसके लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को गरीबों के लिए आवास बनाने राशि उपलब्ध करायी गई किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गरीबों का आवास ना बनाकर इस योजना की राशि को वापस कर छत्तीसगढ़वासियों के साथ अन्याय किया गया है इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी  द्वारा प्रदेश स्तरीय मोर  आवास  मोर अधिकार आंदोलन दिनांक 20 जनवरी 2023 को दुर्ग  में किया जा रहा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ