Print this page

एलआईसी को मोदी के मित्र लूट रहे है: कांग्रेस

  • doing of business

भाजपा तो आरोपी को बचाने जांच रुकवाने न्यायालय जाती हैं

       रायपुर /शौर्यपथ /  पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए 36 हजार करोड़ के नान घोटाला एवं झीरम घाटी राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड की जांच के लिए जब एसआईटी का गठन किया गया तब उन्होंने न्यायालय में जाकर एसआईटी जांच को रुकवाया क्यों? भाजपा तो आरोपी को बचाने गठित एसआईटी की जांच को रुकवाने के लिए न्यायालय जाती है। धरमलाल कौशिक झूठे एवं मनगढंत घोटाला का आरोप लगा रहे हैं। एलआईसी को तो मोदी के मित्र लूट रहे हैं जैसे 15 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने काम रमन भाजपा की सरकार ने किया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के सरकार के दौरान भाजपा का मूल काम कमीशन खोरी करना भ्रष्टाचार करना था। रमन सरकार के सारे मंत्री और उनके रिश्तेदार गड़बड़झाला करने में लगे थे।रमन सिंह के दमाद पुनीत गुप्ता ने गरीबों के लिए बनाई जा रही सरकारी अस्पताल को गिरवी रख कर महा भ्रष्टाचार किया। रमन मेडिकल स्टोर के पते पर अभिषेक सिंह के नाम से पनामा में खाता खुल जाता है। नान की डायरी में मैडम सीएम? सीएम सर ? और ऐश्वर्या रेजीडेंसी में रहने वालों को चावल चोरी का पैसा पहुंचाया जाता था। इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक में हुए 40 करोड़ के घोटाला के मामले में गिरफ्तार मैनेजर उमेश सिन्हा ने नारको टेस्ट में रमन सिंह और उनके चार मंत्रियों को एक एक करोड़ रुपए  देना स्वीकार किया था आज रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है जन समर्थन खो चुकी है इसलिए केंद्रीय शक्तियों एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रही है प्रदेश की जनता भाजपा के इस चरित्र से वाकिफ हैं और भाजपा यानी भ्रष्टाचार कहती है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ