Print this page

बजरंग दल भले ही भाजपा के साथ हो, लेकिन बजरंगबली देश की एकता के साथ हैं : राजेन्द्र साहू

  • doing of business

भाजपा के झूठे वादों और भ्रष्टाचार की राजनीति को कर्नाटक की जनता ने करारा जवाब दिया : अब बाकी राज्यों में भी भाजपा का होगा सफाया : राजेंद्र

   दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर कर्नाटक की जनता सहित पूरे देश के लोगों को बधाई दी है। राजेंद्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक की जनता ने वादाखिलाफी करने वाले भाजपा को नकार दिया है। आगामी दिनों में होने वाले तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की पराजय तय है।

राजेंद्र ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के झूठे वादों से पूरा देश त्रस्त हो चुका है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता से किये गए वादों को पूरा करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर पूरे देश को जोड़ने का काम किया। दूसरी ओर भाजपा लगातार देश में धर्म और जातपांत के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। कर्नाटक की विजय से साबित हो गया है कि देश की जनता राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान को समर्थन दे रही है।

राजेंद्र ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में भाजपा ने बजरंग दल को बजरंगबली से जोड़कर सांप्रदायिक राजनीति करने की कोशिश की। लेकिन कर्नाटक की जनता ने बता दिया कि बजरंग दल भले ही भाजपा के साथ हो, लेकिन बजरंगबली देश की एकता के साथ हैं। इस जीत से बजरंगबली का आशीर्वाद देशवासियों को मिल गया है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा द्वारा विपक्ष दलों को परेशान करने के लिए ईडी, आईटी और सीबीआई के जरिये छापामार कार्रवाई की जा रही है। कर्नाटक में भी कांग्रेस नेताओं को फंसाने का प्रयास किया गया लेकिन कर्नाटक की जनता ने भाजपा के षड्यंत्रों को विफल कर दिया।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह कर्नाटक में भी पांच गारंटी का वादा कांग्रेस ने किया है। राहुल गांधी ने आज ही दोहराया है कि ये वादे केबिनेट की पहली बैठक में पूरे किये जाएंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में हिमाचल और कर्नाटक की तर्ज पर देश के सभी राज्यों और केंद्र में भाजपा का सफाया किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ