Print this page

पीएम मोदी का दौरा : जनसभा में दुर्ग जिला संगठन से 10 हजार से अधिक लोग जाएंगे - जितेन्द्र वर्मा

  • doing of business

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायपुर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी भाजपा

    दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।   इस जिला स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।   भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जनसभा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा दुर्ग जिला संगठन के लिए तय संख्या बल को लेकर मंडलवार दायित्व का निर्धारण किया गया।
  बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का आगमन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहा है, दुर्ग जिला राजधानी के सबसे समीप का जिला है, इस कारण दुर्ग जिले का उत्तरदायित्व है कि इस जनसभा को सफल बनाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और संपूर्ण विश्व समुदाय नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनना और जानना चाहते हैं। ऐसे में अपने अपने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के अन्य वर्ग को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जाने का निमंत्रण देकर तैयार करें। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जनसभा में निर्धारित समय में प्रातः 10:00 बजे से पूर्व रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचना है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सफल जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा से मिली प्रशंसा को कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया, और गृह मंत्री अमित शाह की सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।
  कार्यक्रम के अंत में वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गुप्ता के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया।
  बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री पवन शर्मा ,आशीष निमजे, अमिता बंजारे , सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ