पिछले 15 सालों में सरकार का सिर्फ एक ही योजना रहा जनता के पैसा से कमीशन खाओ, मोबाईल बांटो, टिफिन बांटो और जूता चप्पल बांटो कमीशन खाओ
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले पौने पांच सालो से कांग्रेस की सरकार है और इस कांग्रेस की सरकार ने लगातार छत्तीसगढ़ की जनता, छत्तीसगढ़ महतारी के लिये जनता की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल बाद सरकार चलाने का अवसर दिया है और ये सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व में चल रही है और कांग्रेस की सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूरो से लेकर तमाम वर्गो के हित साधने का काम कर रही है। पिछले 15 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार का आलम रहा। पिछले 15 सालों में सरकार का सिर्फ एक ही योजना रहा जनता के पैसा से कमीशन खाओ, मोबाईल बांटो, टिफिन बांटो और जूता चप्पल बांटो कमीशन खाओ। पिछले 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पांच साल में एक बार बोनस देना या बोनस तिहार कभी बिजली तिहार कभी चना तिहार तो कभी नमक तिहार कभी चावल तिहार। कांग्रेस की सरकार आने के बाद तीजा त्योहार, पोरा त्योहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े हुये हर त्योहारो का छुट्टी देने का काम किया। उस त्योहार को संरक्षित करने का काम किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद 15 सालो के बाद में छत्तीसगढ़ में बहुत फर्क पड़ा है और छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को 35 किलो चावल मिलने का काम हुआ, किसानों का कर्जा माफ हुआ, 2500 रू. समर्थन मूल्य में धान खरीदी हुआ और बस्तर में टाटा प्लांट को जो जमीन अधिकृत की गयी थी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनके लगभग 5000 एकड़ जमीन को आदिवासी परिवार को वापस देने का काम किया। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इंग्लिश स्कूल माध्यम से बच्चो को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम हुआ, युवाओ के हाथों में रोजगार देने का हुआ और लाखों हजारो युवाओं को नौकरी मिली है। छत्तीसगढ़ के तमाम माता बहनो के हाथों को मजबूत करने का काम कांग्रेस सरकार आने के बाद हुआ हैं। ये है छत्तीसगढ़ का बदलाव पिछले भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के सरकार में क्या हुआ था और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पौने पांच सालो में छत्तीसगढ़ की जनता के लिये कितना बेहतर काम हुआ है ये देखने का बदलाव देखने को मिला है। आदिवासी के जीवन में परिवर्तन आया, किसानों के जीवन में परिवर्तन आया, युवाओ के जीवन में परिवर्तन आया और माता बहनों के जीवन में परिवर्तन आया है। छत्तीसगढ़ की प्रगति और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिये छत्तीसगढ़ की जनता में परिवर्तन आया अगर ये बदलाव कोई कर सकता है तो कांग्रेस पार्टी का सरकार कर सकती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाना है और छत्तीसगढ़ की बोली भाषा को बचाना है तो कांग्रेस की सरकार जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है चाहे जो भी तन मन धन जो भी लगाये या सेंट्रल से ईडी और आईटी लगाये उनका सत्ता हासिल करना उनका मकसद है लेकिन कांग्रेस का मकसद है सत्ता हासिल करना नहीं आम गरीब जनता का सेवा करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार ने सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में आवास न्याय योजना के माध्यम से पूरे गरीबो के जितने भी आवास पिछली सरकार ने केंद्र की सरकार ने रोक कर रखा था उनके खाते में आवास न्याय योजना के माध्यम से सीधे उनके खाते में पैसा डालने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार ने किया। अगर यह काम कोई कर सकता है तो कांग्रेस की सरकार कर सकता है। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बटन दबाने से लाखो रूपये गरीब जनता के खाते में पहुंच गया। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के नेतृत्व में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बना और कर्नाटक में ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बना और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।