Print this page

इंडिया गठबंधन से रायपुर लोकसभा सीट सपा को दी जाये रायपुर लोकसभा सीट में पिछले ४० वर्षो में मिली कांग्रेस को हार

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पुरूषोत्तम सोनवानी सपा जिलाध्यक्ष सतीश निर्मलकर, प्रदेश सचिव सैय््यद फारूख ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में बताया है कि पिछले 40 सालों से अधिक समय से रायपुर लोकसभा सीट हमेशा भाजपा जीतते आ रही है इस बार इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट समाजवादी पार्टी को दिया जाये तो निश्चित रूप से यह सीट सपा जीत सकती है।
  सपा नेता मनीष श्रीवास्तव ने आगे बताया कि वर्तमान सपा अध्यक्ष नवीन गुप्ता रायपुर के राजनीति में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते हुए अनेक घोषणा पत्र जारी कर निर्दलिय और सपा से चुनाव लड़ते आ रहे हैं सन्् 2009 के लोकसभा चुनाव श्री गुप्ता लड़े थे इस दौरान कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़े थे उस दौरान वर्तमान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता इस चुनाव के दौरान चौथा स्थान में थे इसी दौरान श्री गुप्ता ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में उस समय एक भी सरकारी हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीन नहीं थी की मांग अपने घोषणा पत्र में किया था उनके घोषणा पत्र के अनुसार राष्ट्रीय पार्टियों ने अब जाकर 15 वर्षे बाद पुरी की। डायलिसिस मशीन 2009 में राज्य के किसी सरकारी क्या प्रायवेट हॉस्पिटलों में भी यह सुविधा नहीं थी।
  सपा नेताओं ने आगे बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने जब 2009 में निर्दलीय चुनाव लोक सभा का लड़ा इस दौरान आम जनता को मेडिकल कार्ड का भी सुविधा आम नागरिकों को मिले इसकी भी घोषणा लोकसभा चुनाव के दौरान किया था बाद में इसका नकल करते हुए भाजपा व कांग्रेस ने भी अपने घोषणा पत्रों में इसका उल्लेख कर स्वस्थबीमा योजना, डॉ. खूबचंद बघेल मेडिकल कार्ड के साथ केन्द्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाकर श्री गुप्ता के घोषणा पत्र की नकल कर राष्ट्रीय परिदृृश्य में अपने पार्टी को स्थापित किया है।
  सपा नेताओं ने आगे बताया कि 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब परिणाम आये तो सपा नेता नवीन गुप्ता को भूपेश बघेल के बाद चौथा स्थान मिला था आज वर्तमान समय में श्री गुप्ता सपा प्रदेश अध्यक्ष है उनका दावा रायपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के लिए सबसे उपयुक्त हैं। चूंकि रायपुर लोकसभा सीट कांग्रेस पिछले 40 वर्षों से जीत नहीं पाई इसलिए रायपुर लोकसभा सीट सपा को दिया जाए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ