Print this page

2011 के बाद देश की जनगणना हुई ही नहीं फिर कैसे पता किसकी आबादी बढ़ी, किसकी घटी : कांग्रेस

  • doing of business

हारती भाजपा का नया राजनैतिक प्रोपोगंडा मुस्लिम आबादी 

   रायपुर / शौर्यपथ / हिन्दू की जनसँख्या का घटना और मुस्लिम जनसँख्या का बढ़ना इन दिनों चर्चा का विषय है और लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आबादी के घटने बढ़ने पर राजनीती शुरू हो चुकी है ऐसे में कांग्रेस ने हिन्दू आबादी के ०८ प्रतिशत घटने और मुस्लिम आबादी के 45 प्रतिशत बढ़ने की बात को भाजपा का प्रोपोगंडा बताया .
 प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यदि देश में डेमोग्राफिकल चेंज हुआ है तो उसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में 10 सालों से भाजपा की सरकार है। भाजपा दंभ भरती है कि उसके राज में हिंदू ज्यादा सुरक्षित है। वह सनातन के आधार पर सरकार चलाने का दावा भी करती है, फिर भी यदि देश में हिन्दुओं की आबादी कम हो गयी है तो इसके लिये भाजपा की केन्द्र सरकार उसकी नीतियां दोषी है। आपने 10 वर्षों तक क्या किया जो ऐसी स्थिति निर्मित हुई है? यदि देश में घुसपैठिये घुस आये और एक धर्म की आबादी बढ़ गयी तो उसके लिये भी भाजपा की केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। देश की सीमायें सुरक्षित क्यों नहीं रख पाये? 2011 की जनगणना में तो ऐसी स्थिति नहीं थी। 2014 से मोदी की सरकार बनी है तो जनसंख्या के इस बदलाव की दोषी तो मोदी सरकार ही मानी जायेगी।
  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में किसी भी धर्म जाति, संप्रदाय की संख्या का सही आंकड़ा सरकार के पास है ही नहीं। भाजपा प्रोपोगंडा कर रही ताकि इसको चुनावी मुद्दा बनाया जा सके। भाजपा और मोदी अपने आर्थिक सलाहकार से बयान दिलवा कर देश की जनता में मुस्लिमों की आबादी का भय दिखा कर वोट हासिल करना चाह रहे है। जब 2011 के बाद देश की जनगणना ही नहीं हुई है, 2022 में मोदी सरकार ने जनगणना करवाया ही नहीं फिर कैसे दावा कर रहे कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ गयी, हिन्दुओं की कम हो गयी। यह बयान भाजपा की चाल है। चुनाव जीतने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा तो भाजपा हिन्दू-मुस्लिम पर उतर आई है लेकिन भाजपा का षड़यंत्र अब नहीं चलने वाला जनता भाजपा के षड़यंत्रों को समझ चुकी है अबकी मोदी की नाकामी, वादाखिलाफी के खिलाफ मतदान करेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 10 सालों में मोदी और भाजपा हिन्दुओं को सुरक्षित रखने और उनको समृद्ध बनाने में नाकामयाब साबित हुये है। मोदी के आर्थिक सलाहकार के बयानों से तो यही लग रहा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ