Print this page

भाजपा सरकार ने सीमेंट के दाम बढाकर मध्यम वर्ग के लोगो का घर बनाने का सपना छिन लियाः नवीन गुप्ता

  • doing of business

 रायपुर / शौर्यपथ / समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा की प्रदेश की सरकार ने छत्तीसगढ़ में सीमेंट की बोरी 60 रुपए महंगी कर दी गई। प्रति बोरी 40-50 रुपए बढ़ाए गए हैं। इससे दाम 310 रुपए हो गए हैं। प्रदेश में हर महीने करीब 30 से 32 लाख टन सीमेंट का प्रोडक्सन होता हैं। लेकिन यहां इसकी खपत महज 8 लाख टन ही होती है। बाकी माल दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। 1 अप्रैल 2024 से 30 रु. प्रति बोरी रेट। अब 1 सितम्बर से नया रेट लागू किया गया है और 50 रु. प्रति बोरी कीमत बढ़ाई गई। पहले सीमेंट का रेट 260 रुपए प्रति बोरी था, जो कि 3 सितंबर 2024 से बढ़ा दिया गया है और अब एक बोरी सीमेंट की कीमत 310 रुपए की गई है। इसके अलावा सरकारी और जनहित के प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जो कि पहले 210 रुपए थे, इसे बढ़ाकर अब 260 रुपए प्रति बोरी किया है। छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा सरकार लूट रही हैं। जब की सीमेंट का उत्पादन छत्तीसगढ़ में ही हो रहा है। तो छत्तीसगढ़ की जनता को इतनी महंगी सीमेंट क्यूॅं सीमेंट के दामों के लगातार बढ़ने की वजह से लोगो को अधिक दाम देना पढ़ रहा है। भाजपा सरकार सीमेंट का रेट बढ़ाकर मलाई खा रहे है। ज्यादा असर मध्यम वर्ग के लोगो के साथ ही पढेगा सीमेंट का दाम तेज होने से मध्यम वर्ग का सपना घर बनाने का बजट बिगड़ गया हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ