Print this page

आचना बंजारा ग्रामीणों की समस्याओ से हो रही अवगत लगा रही चौपाल

  • devendra yadav birth day

  मुंगेली / शौर्यपथ / नगरीय निकाय का शोर थम रहा अब प्रदेश के त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की गहमागहमी आरम्भ हो गई प्रत्याशी क्षेत्र की जनता से संपर्क साध रहे एवं उनकी समस्याओ को सुन जीत के बाद निराकरण का भरोसा दिला रहे है . इसी कड़ी में मुंगेली से सेतगंगा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से निर्दलीय प्रत्याशी आंचना बंजारा आम जनता से जन्समपर्क आरम्भ कर चुकी है . विभिन्न ग्राम में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रही . उन्होंने महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ युवाओं को समर्थन देने आह्वाहन किया।
   आचना बंजारा ने कहा क्षेत्र को बहुविकल्पी योजना अनुसार विकास के नए कार्य करने आश्वासन दिए .उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं एक सामान्य घर से आती हूँ मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान कर समर्थन देवे . वही क्षेत्र की जनता उनसे मिलकर अपने समस्याओं से अवगत करा रहे हैं जिसे निराकरण करने आश्वासन आचना बंजारा द्वारा दिया जा रहा है .उन्होंने ग्राम चमारी हरिहरपुर,उदका,टिगीपुर चमारी निरजाम,बाकी,नवागांव में सभा कर जन समर्थन की अपील की क्षेत्र की जनता उनके इस चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करने की बात कह रहे है .

  

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ