Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - 15 सालों तक किसानों से छल करने वाली भाजपा आंदोलन के बजाय किसानों का दे हिसाब ,जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के आंदोलन पर उठाए सवाल

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

15 सालों तक किसानों से छल करने वाली भाजपा आंदोलन के बजाय किसानों का दे हिसाब ,जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के आंदोलन पर उठाए सवाल

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लालजी चंद्रवंशी ने भाजपा के आंदोलन पर पत्रकार वार्ता में सवाल उठाते हुए कहा। भाजपा अपने पन्द्रह साल के शासनकाल में बोनस, धान खरीदी से लेकर कई मामलों में किसानों के साथ छल की है।
भाजपा आंदोलन के बजाय किसानों का हिसाब दे। इन्होंने धान खरीदी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के किए जा रहे आंदोलन को गलत बताते हुए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जिला प्रभारी और कार्यसमिति सदस्य लालजी चंद्रवंशी व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी सहू ने संयुक्त रुप से बताया कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासन काल में केवल किसानों से छल किया है। किसानों से किया गया कोई भी वादा भाजपा सरकार ने नहीं निभाया ना तो उन्होंने इक्कीस 2100 समर्थन मूल्य नहीं दिया ना ही 300 बोनस दिया।
चंद्रवंशी और तुलसी साहू ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों व गरीबों के हित में काम करना शुरू किया। भाजपा सरकार ने 15 वर्षों में केवल 259 करोड रुपए ऋण माफ किया था। वही कांग्रेस की सरकार ने 2 माह के भीतर ही 11270 करोड रुपए का ऋण माफ किया। केंद्र की मोदी सरकार ने 2019 के बजट में 5 एकड़ के किसानों को 6000 सालाना देने की यह किसानों का सम्मान नहीं है। किसानों का अपमान है। किसानों को 6000 रुपए का सम्मान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के परिवारों का माखौल उड़ा रहे हैं। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों का कांग्रेस हमेशा विरोध करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड स्तर पर धान खरीदी हुई है। प्रदेश के भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर विश्वास नहीं है। इसलिए यहां के नेताओं ने भी प्रदेश में धान बेचा है और लाखों रुपए भुगतान भी पाया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले के भाजपा नेताओं की सूची भी जारी की। जिसमें उन नेताओं के नाम व उनके भेजे गए धान की मात्रा का विवरण है। इन्होंने भाजपा शासन काल में महत्वपूर्ण घोटाला धान और घोटाला नान, रहा है। इन लोगों ने भाजपा नेताओं से कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के किसान विरोधी कानूनों पर हिसाब दे, भाजपा के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्रों में 2022 में आय दुगनी करने और स्वामिनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने जैसे वादों का हिसाब दे, राज्य में 15 साल किसानों के साथ हुए अन्याय और भेदभाव का हिसाब दे।
15 साल में हुयी किसान आत्महत्याओं का हिसाब दे। 15 सालों में छत्तीसगढ़ में हुई किसानों से धोखाधड़ी और वादाखिलाफी का हिसाब दे, भाजपा के 15 साल में छत्तीसगढ़ में किसानों से किए गए छल, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की 15 साल में की गई धोखाधड़ी एक-एक दाना धान खरीद। 5 हासपावर पंपो की मुफ्त बिजली,2100 रूपए समर्थन मूल्य 300 रूपए बोनस, किसान आत्म हत्याओं पर संवेदना शून्य बनी रही भाजपा सरकार।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ