Print this page

वेस्टइंडीज को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर फैबियन एलेन टूर्नामेंट से हुए बाहर

  • devendra yadav birth day

         खेल / शौर्यपथ /टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर  फैबियन एलेन  एड़ी में चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज ने उनकी जगह अकील हौसेन को मौका दिया है। होसैन पहले वेस्टइंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। आईसीसी टी-20 रैकिंग में फैबियन एलेन 16 वें स्थान पर हैं। वहीं ऑलराउंडरों की लिस्ट में वो 17वें नंबर पर हैं।
          वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत  23 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट में इस ऑलराउंडर की कमी काफी खलेगी। टी-20 में गेंदबाजी में उनका  इकॉनमी 7.21 है। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो उनका स्ट्राइक रेट 138.88 का है।  फैबियन एलेन की गिनती दुनिया के शानदार फील्डरों में होती है।   
       फैबियन एलेन की जगह टीम में शामिल किए गए अकील हौसेन ने वेस्टइंडीज की तरफ से 6 टी-20 इंटरनेशनल और 9 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बुधवार को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। उन्हें इस मैच में खिलाया जा सकता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ