Print this page

19 वी राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग में दुर्ग के खिलाड़ियों ने मारी बाजी ..

  • devendra yadav birth day

 दुर्ग । शौर्यपथ । 19 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी में हुआ जिसमे प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में दुर्ग के जय हनुमान व्यायाम शाला के एवं महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने सब जूनियर एवं जूनियर में गोल्ड मेडल जीत कर जिले का गौरव बढ़ाया ।

   19 राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता सब जूनियर जूनियर सीनियर प्रतियोगिता धमतरी में संपन्न हुआ जिसमें वेटलिफ्टिंग अंडर-17 के अंतर्गत बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । 89 kg वर्ग में दुर्ग जिले के वीर सिंह ने 200 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान एवं आकांक्षा साहू 55 किलोग्राम वर्ग में कुल 86 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया खिलाड़ियों की जीत पर दुर्ग जिला भारोत्तालन संघ के सचिव श्री ललित साहू एवं जय हनुमान व्यामशाला के खिलाड़ियों एवं वेटलिफ्टिंग कोच जितेन्द्र सिंह चाहल , प्रकाश राजपूत पुरुषोत्तम अहिर , दुर्गेश्वर वैष्णव यशवंत से देवांगन दुर्गेश वैष्णव संजीव गुप्ता हर्ष कुमार साहू अमन सिंह अमृत कौर राम हरीश जगबेड़ा ,प्रीतम निर्मलकर एवं अन्य खिलाड़ियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ