Print this page

विराट और रोहित के सपोर्ट में उतरे धवल कुलकर्णी, ट्वीट कर कहा- फॉर्म तो आती-जाती रहती है, क्लास हमेशा बरकरार रहती है

  • devendra yadav birth day

       खेल /शौर्यपथ /आईपीएल का 15वां सीजन टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए अब तक सही नहीं रहा है। दोनों ही बल्लेबाजों का बल्ला इस सीजन में अब तक खामोस ही रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट तो करियर के अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। विराट की टीम अच्छा कर रही है, लेकिन उनका निजी प्रदर्शन सही नहीं है। वह इस सीजन में दो बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं। वहीं, रोहित न तो खुद अच्छा कर रहे हैं और ना ही उनकी टीम मुंबई इंडियंस अच्छा कर रही है। मुंबई इंडियंस को तो इस सीजन में लगातार सातों मैचों में हार झेलनी पड़ी है और उसे अभी भी पहली जीत की तलाश है।
         विराट और रोहित के खराब फॉर्म को लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। इन्हीं आलोचनाओं के बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी  ने बुरे वक्त में भी रोहित और विराट का सपोर्ट किया है। कुलकर्णी ने ट्वीट कर रोहित और विराट का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि फॉर्म तो आती-जाती रहती है, क्लास हमेशा बरकरार रहती है। दअरसल, विराट ने इस सीजन में खेले 8 मैचों में 17 की औसत से 119 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान वह 5 बार वह  पहली 10 गेंदों के अंदर आउट हुए हैं। कोहली का यह निराशाजनक प्रदर्शन देख फैंस भी काफी दुखी है। वहीं रोहित ने 7 मैचों में 114 रन ही बनाए हैं।
                आपको बता दें कि कुलकर्णी इस महीने के अंत तक मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ सकते हैं। मुंबई ने 2020 नीलामी में कुलकर्णी को 75 लाख रुपये में खरीदा था और पिछले सीजन में भी वे मुंबई की तरफ से खेले थे। हालांकि आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में कुलकर्णी अनसोल्ड रहे थे। फिलहाल वे आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ