Print this page

विश्वकर्मा जयंती पर नगर निगम में मूर्ति स्थापित

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के टांकाघर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण मधुकर वंजारी, संतीश मसीह, गणेश पवार, श्रीमती सुनिता फडनवीस, जिला योजना समिति के सदस्य अमीन हुड्डा, पार्षद श्रीमती दुलारी बाई साहू के अलावा, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्र. कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता अतुल चोपडा, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी व प्रणय मेश्राम एवं उप अभियंताओं ने परंपरागत रूप से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। जयंती के अवसर पर पुष्पवाटिका,लोककर्म विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पुजा अर्चना की गयी।
महापौर श्रीमती देशमुख ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती हैै। इस अवसर पर लोककर्म, जल, विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ