Print this page

मैं हूं बेरोजगार-रोजगार दो छत्तीसगढ़ सरकार, भाजयुमो ने कार्यक्रम की शुरूआत , बूथों में लगाया गया बेरोजगार चौपाल

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह निर्देशानुसार भाजयुमो मंडल चौकी में मैं हूं बेरोजगार-रोजगार दो छत्तीसगढ़ सरकार कार्यक्रम की शुरूआत अंबागढ़ चौकी के बूथ वार्ड क्रमांक 1 एवं गुंडरदेही एवं आमाटोला से की गई, जिसमें बेरोजगार युवाओं से फार्म भराया गया, जिसे कलेक्टर राजनंदगॉंव को सौपा जाएगा। भाजयुमो ने मांग की है कि चुनाव पूर्व कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो वादा युवाओ से किया था कि सरकार आने पर प्रत्येक बेरोजगारों को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जिसे अभी तक पूरा नही किया गया है एवं अभी तक का बकाया बेरोजगारी भत्ता 77500 रुपये प्रत्येक बेरोजगारी को दिया जाए। इसी को लेकर भाजयुमो अम्बागढ़ चौकी के प्रत्येक बूथ में बेरोजगार चौपाल लगा कर बेरोजगार युवाओं से फॉर्म भरवायेगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, भाजपा मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष काशी निषाद, महामंत्री रोहित दास मानिकपुरी, मंत्री संतोष साहू, प्रवक्ता सतीश शर्मा, पार्षद धर्मेंद्र साहू, पार्षद सुरेश नेताम, यशवंत निर्मलकर, लेविस साहू, अरुण साहू, अमरचंद साहू, भोला साहू, वैभव साहू, कोमेश कौशिक, चितलेष कौशिक, महेंद्र कोमरे, शिशुपाल निषाद, मोहन निर्मलकर, भूपेंद्र निर्मलकर, देवेंद्र सेवता, भोजराज विश्वकर्मा, देवसिंग सोनवानी, कुलेश्वर नेताम, पुरन साहू, जिंदर कोमरे, योगी यादव, शिवम त्रिवेदी, हुलेश्वर साहू, रवि दास, महेंद्र यादव, जीतू साहू, इंदिरा बाई उईके, कुलेश्वरी सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, अरविन्द बाघमारे मंत्री, आशुतोष सिंह ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, संजय धन्कर उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी सत्यम बाजपेयी ने दी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ