Print this page

घुमका क्षेत्र ये विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुवे विधायक बघेल

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन भुनेश्वर सिंह बघेल घुमका क्षेत्र के बरबसपुर एवं घुमका के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक बघेल सुबह 11 बजे बरबसपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं सौंदरीकरण, सीसी रोड निर्माण एवं गौठान का भूमिपूजन किये, जहां गॉव के 15 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किये। विधायक बघेल ने सभी का कांग्रेस का गमछा पहना कर स्वागत किये। विधायक बघेल, आमीन खान, ओमप्रकाश साहू, रतन यादव ने अपने विचार रखे, उनके बाद विधायक घुमका पहुंचे, जहां उन्होंने मेन रोड से कॉलेज पहुंच मार्ग का मुख्यमंत्री सुगम सड़क के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन उनके बाद विधायक बघेल घुमका में आयोजित राजपूत समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए।
विधायक बघेल के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सभापति ओम प्रकाश साहू, जनपद सभापति आमीन भाई, विधायक प्रतिनिधि चंद्रेश वर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, घुमका सरपंच फुलमती जय कुमार वर्मा, भारती वर्मा, नवीन लुनिया, महेश वर्मा, देरहा वर्मा, गन्नू वर्मा, देवीलाल वर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ